फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सपा प्रमुख की हरकतें बच्चों जैसी, मंत्री नंदी बोले- अपनी पार्टी को खत्म होते देखना चाहते हैं अखिलेश

Sat, 04 Feb 2023 08:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी ने शनिवार को वाराणसी में  सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। स्वामी प्रसाद मौर्य के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश सपा को समाप्त होना देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सपा को समाप्त होना देखना चाहते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोगों का साथ सपा को खत्म करने के लिए काफी है। 

विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री शनिवार को वाराणसी आए और मंडल स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के साथ पत्रकारों से बात भी की। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की हरकतें बच्चों जैसी हैं। उनकी रिक्शा और ट्रॉली वाले लोगों से भी छोटी सोच है। रामचरित मानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वो वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

मुलायम सिंह की वजह से अखिलेश को मिली पहचान

इस मुद्दे पर अखिलेश यादव की चुप्पी और उनका समर्थन इस बात को दर्शाता है कि वे समाजवादी पार्टी का भला नहीं चाहते हैं। सपा नेता मुलायम सिंह की वजह से अखिलेश को पहचान मिली।

बाद में पिता को ही हटाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसकी सोच प्लॉस्टिक की टोंटी तक रही है, उसके बारे में ज्यादा बोलना उचित नहीं है।
विज्ञापन

सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर यूपी

मीडिया से बातचीत में नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों में खासा उत्साह है। पहले हमलोगों ने 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा था। अब टारगेट बढ़ाकर 17 लाख करोड़ किया गया। अभी पता चला कि 17 लाख करोड़ तक का निवेश हो चुका है। आने वाले दिनों और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर हो गई है। माफिया, गुंडे अब जेलों में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में  यूपी उत्तम प्रदेश बन चुका है। अब हम सर्वोत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें