फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में योगी सरकार बनाएगी फिल्म सिटी

Mon, 08 May 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
राष्ट्रपति से फिल्म प्रोत्साहन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार लेते अवनीश अवस्‍थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी हमेशा से ही फिल्मकारों के लिए शूटिंग का पसंदीदा ठिकाना रहा है। रांझणा  और जॉली एलएलबी-2 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की यहां पर शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


फिल्मी दुनिया में वाराणसी की अहमियत को देखते हुए सूबे की योगी सरकार यहां एक फिल्म सिटी बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। यूपी सरकार की ओर से प्रमुख सचिव, सूचना व महानिदेशक पर्यटन अवनीश अवस्‍थी ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि यूपी में फिल्मों के प्रोत्साहन व सम्वर्द्धन के लिए नई फिल्म नीति बनेगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण क्षेत्र में फिल्मकारों, कलाकारों के लिए विशेष अनुदान व प्रोत्साहन का प्रावधान है । प्रदेश में फिल्मों के निर्माण से रोजगार के साथ आर्थिक समृद्धि में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

  .@AwasthiAwanishK @MVenkaiahNaidu @Ra_THORe @myogiadityanath @PMOIndia @akshaykumar @sonamakapoor लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे और बनारस में फिल्म सिटी की स्थापना पर भी प्रदेश सरकार गंभीरता से विचार कर रही हैः श्री @AwasthiAwanishK 6/6 — Government of UP (@UPGovt) May 4, 2017
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें