फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल काशी में सात घंटे बीस मिनट रहेंगे सीएम योगी, सारी तैयारियां मुकम्मल

Sat, 01 Jul 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को काशी में सात घंटे 20 मिनट रहेंगे। उनके आगमन का प्रोटोकॉल रात में प्रशासन को मिला। इसके मुताबिक सीएम दो जुलाई को दिन में 10:55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे। वहां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह 2:15 बजे सीधे जगतपुर इंटर कॉलेज में अपना दल (एस) की ओर आयोजित जन स्वाभिमान रैली में शामिल होंगे।

यहां से सीएम 3:35 बजे ककरहिया गांव पहुंचेंगे। गांव के निरीक्षण के बाद 4:10 बजे लहुराबीर स्थित आईएमए जाएंगे और डॉक्टरों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 4:35 बजे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए गणेश बाग हॉल पहुंचेंगे। शाम 6:15 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

सीएम के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने रायफल क्लब में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिस, प्रशासन, लोक निर्माण, बिजली, नगर निगम समेत सभी विभागों को तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। साफ-सफाई, बिजली, सड़कें दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जगतपुर में बन रहा वाटर प्रूफ पंडाल

pandal - फोटो : अमर उजाला
 मौसम के मिजाज को देखते हुए जगतपुर इंटर कॉलेज में वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। यहां तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि यह रैली यादगार बनेगी। कार्यकर्ताओं की सहूलियत के लिए वाटर प्रूफ पंडाल तैयार कराया जा रहा है। तीस हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। पंडाल का काम शनिवार की शाम तक पूरा हो जाएगा। 

चार स्थानों पर तैयारियां तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बनारस दौरे को लेकर चार स्थानों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जगतपुर इंटर कालेज, जयापुर, पिपलानी स्थित गणेश बाग में पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। 

सीएम जगतपुर इंटर कॉलेज में अपना दल (एस) की जन स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा ककरहिया गांव भी पहुंचेंगे।

इसके बाद पिपलानी स्थित गणेश बाग में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि गणेश बाग में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। महानगर में आने वाले सभी चौराहों को केसरिया रंग से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें