फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन, फिर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे सीएम योगी

Wed, 31 Jan 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बनारस में दो घंटे 35 मिनट रहेंगे। इस दौरान वह संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार की शाम मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से प्रोटोकाल जारी होने के बाद अफसर समीक्षा बैठक की तैयारियों में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो दालमंडी में अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट का मामला भी समीक्षा बैठक में उठ सकता है। अब तक की गई कार्रवाई के बारे में सीएम जवाब तलब कर सकते हैं।

वीडीए और नगर निगम और पुलिस चार से अवैध निर्माण की जानकारी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट भी सीएम के सामने रखी जाएगी। प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री 11:35 बजे हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से 11:45 बजे वह सीर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचेंगे। 11:45से 12 बजे तक मंदिर में रहने के बाद वह 12:05 से 12:35 तक सत्संग स्थल पर रहेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह एक बजे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे जहां वह कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

एक दो बजे तक समीक्षा करने के बाद वह 2:10 बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम की समीक्षा बैठक में जल निगम निशाने पर होगा। शहर के कुछ इलाकों में बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन को ज्वाइंट करने काम शुरू नहीं हो सका है।

22 ओवरहेड टंकियों से पेयजल आपूर्ति भी शुरू नहीं हो पाई है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ी है। बीते 23 जनवरी को डीरेका में डीरेकाकर्मी ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

3500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे सुरक्षा में

demo pic
सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में सादे कपड़ों में पुलिस और खुफिया इकाइयों के जवान तैनात किए गए हैं।

इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता को मेला क्षेत्र में निरंतर चक्रमण करते रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पंद्रह मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में 12 एडिशनल एसपी, 27 डिप्टी एसपी, 35 एसओ, 240 सब इंस्पेक्टर, 40 महिला सब इंस्पेक्टर, तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टर, ट्रैफिक पुलिस के 55 कांस्टेबल और 70 एचसीपी, 2100 सिपाही, सात कंपनी पीएसी के जवान और अग्निशमन दस्ता तैनात रहेगा।

यातायात व्यवस्था को लेकर खास सतर्कता बरतने की ताकीद की गई है। जो कोई भी ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिलेगा या लापरवाही बरतता हुआ प्रतीत होगा उसके खिलाफ कार्रवाई में देर नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें