फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी काशी में लगाएंगे झाड़ू

Sun, 17 Sep 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
file - फोटो : twitter
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में होगें। वह यहां स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। झाड़ू लगाकर इस अभियान को रफ्तार देंगे और जनता को भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और भाजपा दोनों की तरफ से पीएम के जन्मदिन को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। शहर में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।  घाटों और चौराहों पर पीएम के 67 वें जन्मदिन पर 67 दीप जलाए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले 16 सितंबर को तैयारियों की समीक्षा के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना यहां पहुंचे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि नगर विकास मंत्री विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा किया।  
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने शहर में कई स्थानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति को भी देखा। 17 को मुख्यमंत्री आएंगे। पीएम के जन्मदिन पर शहर भर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

सभी नब्बे वार्डों में साफ-सफाई कराई जा रही है। पीएम के जन्मदिन पर स्कूलों में भी साफ-सफाई कराई गई। बच्चों को मिठाई और पेंसिल बांटी गई। गंगा घाटों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर गंगा में दीपदान होगा। अस्सी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
विज्ञापन

डीरेका में बनेगा 20 हजार क्षमता का वाटर प्रूफ पंडाल

पीएम आगमन के मद्देनजर निर्माण कार्यों का जायजा लेते डीएम और एसपी - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 सितंबर को प्रस्तावित काशी आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अमले ने तैयारी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री के दो दिनी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां रहेंगे।

बड़ालालपुर, डीरेका और शाहंशाहपुर में पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी के सिलसिले में गुरुवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीरेका में पीएम सभा करेंगे। यहां 20 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जाएगा।

बड़ा लालपुर ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का लोकार्पण करने के बाद पीएम बुनकरों को संबोधित करेंगे। शाहंशाहपुर में गंगातीरी गायों के संरक्षण एवं संवर्द्धन भवन का लोकार्पण करेंगे। इन तीनों स्थानों पर हेलीपैड बनाए जाएंगे।

पुलिस लाइन, छावनी और बीएचयू के हेलीपैड का भी इस्तेमाल होगा। डीएम-एसएसपी के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तीनों आयोजनों स्थलों का निरीक्षण किया।  अपर निदेशक पशुपालन डॉ. राजीव गुप्ता ने शाहंशाहपुर जाकर तैयारियां देखीं।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक डीरेका में पीएम की बड़ी सभा होगी। यहां वह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के अलावा किसान ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। प्रबुद्धजनों के साथ बैठक भी होगी।

बड़ा लालपुर में भी एक छोटा पंडाल बनाया जा रहा है। ट्रेड फैसिलिटी सेंटर जनता को समर्पित करने बाद पीएम बुनकरों की सभा को संबोधित करेंगे। 22 सितंबर की रात डीरेका गेस्ट हाउस में पीएम के रात्रि प्रवास की संभावनाआें के मद्देनजर डीरेका प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। गेस्ट हाउस के एसी, परदे बदले जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें