ग्राम प्रधानों को स्वच्छता की शपथ दिलाते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को काशी की पवित्र धरती पर एक नया आयाम प्रदान किया। सीएम योगी ने स्वच्छता को आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण बताया।
बीएचयू में 25 जिलों के 1008 ग्राम प्रधानों को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी संत की भूमिका में दिखे और उन्हें गंगा स्वच्छता संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लेना होगा।
उन्होंने ग्राम प्रधानों को संकल्प दिलाया-
गंगा में कूड़ा-कचड़ा और पॉलिथिन नहीं फेंकेंगे।
गंगा में हवन सामग्री और मूर्तियां नहीं विसर्जित करेंगे।
हमेशा कपड़े के थैले का प्रयोग करेंगे।
खुले में शौच पर जाने के बजाय शौचालय का प्रयोग करेंगे।
अपने घरों का गंदा पानी गंगा में प्रवाहित नहीं करेंगे।
पूजा सामग्री को गंगा में नहीं फेकेंगे, इसे जमीन में गाड़ेंगे।
अपने क्षेत्र के गंगा तट को साफ सुथरा रखेंगे।
लोगों को भी गंगा तट को साफ रखने के लिए प्रेरित करेंगे।
गंगा का निर्मल और अविरल बनाने के लिए स्वच्छ गंगा संकल्प। pic.twitter.com/H2tbceupmk
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 27, 2017