फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ साल के बाद बापू के इस सोच को साकार करेंगे पीएम मोदी

Wed, 06 Mar 2019 11:51 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
तैयारियों की समीक्षा करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आ रहे हैं। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया और मंगलवार रात सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच को साकार करने आठ मार्च को बनारस आ रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के विस्तार के बारे में महात्मा गांधी ने 1916 में सोचा था, मगर उनकी सोच को मूर्त रूप लेने में सौ वर्ष से ज्यादा लग गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर कॉरिडोर अब धरातल पर आ रहा है।

विज्ञापन

एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार आ रहे पीएम मोदी का हो भव्य स्वागत : योगी आदित्यनाथ 

तैयारियों की समीक्षा करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा-एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। एयर स्ट्राइक से विश्व में भारत की नई पहचान और धमक बनी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरे शहर की साफ सफाई के साथ ही अच्छे स्लोगन और प्रकाश की उन्नत व्यवस्था की जाए। उनके काशी प्रवास के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहे। बैठक के बाद सीएम ने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें