फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः सामूहिक विवाह समारोह में बोले सीएम, विकास के जरिए कुरीतियां दूर करें

Sat, 07 Jul 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
वर-वधू के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सोनभद्र पहुंचे। सीएम ने 1001 जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विकास के जरिए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है। इसके लिए प्रबुद्ध लोगों को आगे आना होगा।

विकास में बाधक रुढ़िवादी परंपराओं को दूर करने के लिए सभी वर्ग आगे आएं। प्रत्येक व्यक्ति की तरक्की और खुशहाली के लिए यूपी का विकास जरूरी है। पिछड़ा जिला होने के नाते प्रधानमंत्री यहां का समग्र विकास चाहते हैं।
विज्ञापन


सीएम ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सोनभद्र के पिछड़ेपन का भी जिक्र किया। खासकर जनजातीय वर्ग के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में से एक बताया। जनजातीय वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए उनके अधिकार दिलाना जरूरी है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है और देश के अति पिछड़े जिलों में सोनभद्र को भी शामिल किया है। उन्होंने यूपी सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनाईं।
विज्ञापन

जनपद के प्राकृतिक सौंदर्य का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि यूपी सरकार ने बेटियों की शादी का जिम्मा अपने कंधे पर उठाया है। प्रदेश में अब तक 20 हजार से अधिक बेटियों की शादी हो चुकी है। गरीबी के चलते तमाम बेटियों की शादियां प्रभावित होती हैं।

बेटियां दहेज उत्पीड़न की शिकार होती हैं। इसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई। हम सभी को दहेज मुक्त शादी को बढ़ावा लेने का संकल्प लेना चाहिए।

नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के आम लोगों को यूपी सरकार दिला रही है। मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत में ही जनपद के प्राकृतिक सौंदर्य का जिक्र किया।

यह जिला पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां पर्यटन की संभावनाएं हैं। विश्व के प्राचीनतम फासिल्स और गुप्त काशी के रूप में विख्यात शिवद्वार का भी उन्होंने जिक्र किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें