फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, गीत रामायण में होंगे शामिल 

Thu, 10 Jan 2019 12:57 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री महराष्ट्र सरकार की ओर से 10 व 11 जनवरी को आयोजित होने वाले गीत रामायण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस भी शामिल होंगे। 10 जनवरी की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद से वाराणसी पहुंचेंगे और स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत सारनाथ के विकास के संबंध में बैठक करेंगे। इस दौरान कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।

इसके बाद संत कबीर मार्ग स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 11 जनवरी को सुबह मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों के लिए निरीक्षण के लिए ऐढ़ें स्थित टेंट सिटी, हस्तकला संकुल और बड़ालालपुर स्टेडियम का दौरा करेंगे। इसके बाद हस्तकला संकुल में समीक्षा बैठक भी करेंगे। दोपहर में वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें