फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में योग महोत्सव की शुरुआत: बीएचयू के प्रोफेसर बोले- ऑस्ट्रेलिया ने योग को कौशल के रूप में स्वीकारा

Thu, 19 May 2022 06:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ के क्रीड़ा प्रांगण में गुरुवार को योग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। माह भर तक चलने वाले इस योग महोत्सव में प्रतिभागियों को हर रोज योग के नए-नए आसनों से परिचित कराने के साथ ही उनका अभ्यास भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में योग महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के क्रीड़ा प्रांगण में योग महोत्सव का श्रीगणेश सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ जन समुदाय ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। माह भर तक चलने वाले इस योग महोत्सव में प्रतिभागियों को हर रोज योग के नए-नए आसनों से परिचित कराने के साथ ही उनका अभ्यास भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुवार को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा केंद्र तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से योग महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने योगासनों के साथ एरोबिक जिमनास्टिक का प्रदर्शन किया।

मुख्य वक्ता बीएचयू आयुर्वेद संकाय के प्रोफेसर आनंद कुमार चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने योग को कौशल के रूप में मान्यता दी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहला देश है जिसने इसे कौशल (स्कील)  के रूप में स्वीकार किया है और अपने देश में भारतीयों के लिए वीजा उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

संपन्न भारत के सपने को साकार कर रहा योग

कुलपति प्रो. एके त्यागी ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि एकमात्र देश भारत में योग मान्य चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित है। स्वस्थ भारत, संपन्न भारत के सपनों को साकार करने में योग बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि योग को और समृद्ध बनाने के लिए इसकी शुरुआत अपने घर और पड़ोस से करनी चाहिए।

विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में योग महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्षता करते हुए शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम ने बताया कि योगासन मानव जीवन को स्वस्थ तथा तनावमुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अतिथियों का स्वागत डॉ. सुनीता पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बालरूप यादव ने किया। 

मधुमेह से बचाव व रोकथाम वाले आसनों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम ने बताया कि 20 मई को होने वाले सत्र में मधुमेह से बचाव व रोकथाम एवं उपचार में उपयोगी आसनों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. सुनील कुमार यादव आसनों का अभ्यास कराएंगे और जानकारी भी देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें