फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन योग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे काशी के तीन योग प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। थाईलैंड में एक नवंबर से होने वाली चौथे एशियन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में काशी के तीन योग प्रशिक्षु भी दमखम दिखाएंगे। दरअसल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान से चयनित 16 योग प्रशिक्षुओं में वाराणसी जिले से तीन योग प्रशिक्षुओं को चुना गया है। इनमें बड़ी पियरी की हर्षिता जायसवाल, डीएलडब्ल्यू की नेहा वर्मा और मुकिमगंज के सागर कनौजिया का नाम शामिल है। सभी प्रतिभागी 30 अक्टूबर को जयपुर से थाईलैंड के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षक प्रमोद जायसवाल ने बताया कि तीनों ही प्रतिभागियों में नेहा और सागर के लिए यह पहला मौका है जो एशियन योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जबकि हर्षिता के लिए यह दूसरा मौका है।
लोगों की मदद से जुटा रहे है पैसा
जायसवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्णत: स्ववित्तपोषित है। इसमें योग प्रशिक्षुओं को खुद के खर्च पर प्रतिभाग करना है। इसके लिए 65 हजार 500 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। नेहा ने बताया कि उनकी फीस का इंतजाम ग्राम प्रधान और परिजनों ने किया है। वहीं हर्षिता ने कहा कि वह बसंत पीजी कॉलेज में बीए की छात्रा है, उनकी मदद उनके कॉलेज ने की। सागर की फीस भी लोगों के सहयोग और एक विधायक की मदद से फीस जमा हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें