फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक की तैयारी में जुटे यादव बंधु

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के प्रथम सोमवार को काशी विश्वनाथ सहित अन्य नौ शिवालयों में यादव बंधु जलाभिषेक करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर चंद्रवंशी गोप सेवा समिति की बैठक राजघाट स्थित भरत सरदार के बाड़े में हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे गणेश प्रसाद यादव ने कहा कि ललिता घाट जाने रास्ते को दुरुस्त कराया जाए। त्रिलोचन महादेव वाली गली में सीवर ओवरफ्लो है। इस गली को दुरुस्त कराया जाए ताकि भक्तों को ठोकर न लगे। ओमकालेश्वर जाने वाले मार्ग, मछोदरी पुलिस चौकी के पास गंदगी है। लाटभैरव जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस लगाई जाए। केदारघाट पर बैरिकेडिंग कराई जाए। लाटभैरव के रामबाग में साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। इस दौरान रवि यादव, विजेंद्र यादव, विनय यादव, सुरेश यादव, शालिनी यादव, आयुष्मान यादव, सोनू यादव, बल्ली सरदार, लोकनाथ यादव आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें