शहरी सीएचसी सारनाथ मार्च 2023 चल रही है, लेकिन किसी तरह ओपीडी, खून की जांच शुरू हो पाई है। यहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए कक्ष तो बनवाया गया है, लेकिन मशीन हीं नहीं लगवाई जा सकी है। जांच कब से शुरू हो सकेगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में मरीजों को दूसरे सरकारी अस्पताल तक भागदौड़ करनी मजबूरी है।
केस-1
घुरहूपुर निवासी मरीज के परिजन राकेश ने अपनी पत्नी को सारनाथ सीएचसी में ऑपरेशन के लिए भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि किसी तरह आपरेशन तो हो गया, लेकिन अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच बाहर करानी पड़ी। कुछ दवाइयां भी बाहर से लानी पड़ी।
केस-2
लोहता के रहीमपुर निवासी मुन्ना के पैर में कुछ दिनों से दर्द था। दो दिन पहले काशी विद्यापीठ सीएचसी पर गए तो डॉक्टर ने एक्सरे कराने की सलाह दी। मुन्ना के मुताबिक सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा नहीं थी, लिहाजा बाहर से जांच करवाया।
एक नजर में आंकड़ा
ग्रामीण इलाका
शहरी इलाका
शहर में चलने वाली सीएचसी
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशी विद्यापीठ
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ