फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर रिंकू सिंह पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम , अमेरिका में मिली सफलता को बताया भारत की जीत

Thu, 04 Feb 2021 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रेसलर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइनल मुकाबले में विपक्षी पहलवानों को धूल चटाने वाले रेसलर रिंकू सिंह बुधवार को काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे और विधिवत दर्शन-पूजन किया। कहा कि अमेरिका में डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइनल मुकाबले में मिली सफलता भारत की जीत है। 

विज्ञापन


बाबा के दरबार में  सविधि दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर में हाथ जोड़कर लोगों को अभिवादन स्वीकार किया। जाते वक्त छत्ताद्वार पर प्रशंसकों को निराश नहीं किया और फोटो भी खिंचवाई ।  इसके पहले बाबा काशी कोतवाल कालभैरव में उप महंत कल्लू महराज की देखरेख में  दर्शन-पूजन हुआ। इसके बाद उप महंत जाते समय उनको अंग वस्त्र व बाबा का गण्डा भेंट किया। साथ ही विश्वविजेता होने का आशीर्वाद भी दिया।

दरअसल, रिंकू सिंह राजपूत यूपी के भदोही जिले के होलपुर गांव के मूल निवासी हैं।  रिंकू की टीम ने पिछले दिनों डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइनल मुकाबले में विपक्षी पहलवानों को धूल चटा दी थी। रिंकू, ड्रीयू माइकेल टायर और सौरव गुर्जर की टीम इंडस शेर ने जिंदर महल, सुनील सिंह और समीर सिंह की टीम बॉलीवुड वॉयस को हरा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें