फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Written assurance received on fee hike, waiting for decision

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में फीस वृद्धि के मुद्दे पर चल रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का धरना 27 दिन बाद बृहस्पतिवार को स्थगित हो गया। विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. यशवंत सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने दोपहर में छात्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा की। इसके बाद आदेश जारी किया कि मामले में जो कमेटी गठित की गई है, वह 25 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इधर लिखित आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के बाद बुधवार शाम को सिंह द्वार पर कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया था। बीएचयू प्रशासन, पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर धरना समाप्त करने को कहा लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद केंद्रीय कार्यालय समिति कक्ष में बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस विषय पर सभी तथ्यों का अवलोकन करने के बाद समिति 25 दिसंबर या उससे पहले रिपोर्ट सौंप देगी। विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि अब विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम फैसले का इंतजार रहेगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें