फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के कुश्ती दंगल में दम दिखाएंगे 150 पहलवान, जीतने पर मिलेगा इतना इनाम

Fri, 02 Feb 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी में चार फरवरी को शानदार कुश्ती दंगल देखने को मिलेगा। जब पूर्वांचल केसरी, कुमार और अभिमन्यु के खिताब के लिए पूर्वांचल के पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबला होगा।
विज्ञापन


दंगल में आजमगढ़, मुगलसराय, डीरेका, रेलवे, जौनपुर, गाजीपुर आदि जिलों से 150 पहलवान हिस्सा लेंगे। ओलंपियन लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ चिक्कन पहलवान स्मृति पूर्वांचलस्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन कोईरीपुर खुर्द में चार फरवरी को किया जा रहा है।

यह जानकारी आयोजन सचिव कपिल नारायण पांडेय ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि दंगल में तीन खिताब पूर्वांचल केसरी, पूर्वांचल कुमार और पूर्वांचल अभिमन्यु के लिए पहलवान अपना दम खम दिखाएंगे।
विज्ञापन


केसरी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले को क्रमश: 15 हजार, दस हजार, पांच हजार, कुमार को दस हजार, छह हजार, तीन हजार व अभिमन्यु को पांच हजार, तीन हजार व ढ़ाई हजार रुपये दिए जाएंगे।

दंगल का उद्घाटन विधायक कैलाशनाथ सोनकर और पूर्व विधायक अजय राय सुबह नौ बजे करेंगे। अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा विशिष्ट अतिथि होंगी। कपिल पांडेय ने बताया कि पहलवानों का वजन तीन फरवरी को दिन में 12 बजे से सिगरा स्टेडियम में लिया जाएगा। इच्छुक पहलवान कोच गोरख यादव या राजेश कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें