कीड़ा देखते ही छात्र घबरा गया। कीड़ा निकलने की सूचना रसोइये ने प्रभारी प्रधानाचार्य के दी। जानकारी के बाद प्रधानाचार्य ने खाने का वितरण रूकवा दिया। वहीं कीड़ा निकलने की बात सामने आने के बाद बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। हालांकि इस बीच कुछ बच्चों ने खाना खा लिया था।
काफी संख्या में बच्चे भूखे रह गये। बाद में कीड़ा निकली खिचड़ी को सैंपल के रूप में रखकर शेष खाने को फेंक दिया गया। वहां मौजूद बच्चों और रसोइये ने बताया कि विद्यालय में पहले भी दो बार खाने में कीडे निकल चुके है। मिड डे मील में कीड़ा निकलने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
जुलाई 2019 में पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में खाने में निकला था कीड़ा
नगर क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में परोसा जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल खड़े हो चुके है। जुलाई 2019 में नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में परोसे गये मिड डे मील में परोसी गई तहरी में कीड़े मिलने का मामला सामने आया था। उस दौरान छात्राओं ने तहरी नाली में फेंक दी थी। उस दौरान छात्राओं को मिड डे मील में वाराणसी की एक संस्था से भोजन परोसा जाता था। परोसी गई तहरी में कई कीड़े जिंदा और मरे हुए, दोनों थे।
मामला संज्ञान में आया है, बीईओ नगर को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिये गये है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सतीश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली