पुलिस ने जब्त किया माल और वाहन।
- फोटो : संवाद
तलाशी के दौरान वाहन के डाले के नीचे बने हाइड्रोलिक चैंबर में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखे गए 56 पैकेट गांजा बरामद हुए। पुलिस ने मौके से बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर निवासी मुमताज फारूकी और मुन्ना फारूकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गांजे की खेप ओडिशा से झारखंड और बिहार के रास्ते वाराणसी लाई गई थी। इसके बाद इसे पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी थी।
पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि खेप किसके कहने पर मंगाई गई थी और इसकी डिलीवरी किन लोगों को होनी थी।
पुलिस के अनुसार सावन माह में भांग और गांजा की मांग सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ स्थानों पर सरकारी भांग के ठेकों की आड़ में भी अवैध रूप से गांजा बेचे जाने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।