बटुकों ने भी किया योग।
- फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे बड़ी संख्या में दुनिया के तमाम देश योग को अपना रहे हैं। आज पूरी दुनिया मान रही है, यह हम सबके लिए बेहद गौरव का विषय है। कार्यक्रम का संचालन अंकिता खत्री ने किया। इस दौरान सीडीओ हिमांशु नागपाल, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, मनीष खत्री मौजूद रहे।
आदियोगी के आंगन में योग से साधा तन और मन
वाराणसी। आदियोगी शिव की नगरी ने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग को आत्मसात किया। उत्तरवाहिनी के तट से देश ही नहीं दुनिया को एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का संदेश दिया। अर्धचंद्राकार गंगा के तट से तथागत की उपदेश स्थली तक योग के 84 आसनों के जरिये काशी की जनता ने स्वस्थ रहने का संकल्प दोहराया।
शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों ने दीप जलाकर किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एनडीआरएफ के जवानों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।
नमो घाट पर चंदौली सांसद ने किया योग
नमो घाट पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरसात के बीच सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया। योगाचार्य अभय स्वाभिमानी और रक्षा कौर ने योग के आसनों का अभ्यास कराया।
मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने योग को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया और कहा कि आज भारत को विश्व में योग गुरु के रूप में माना जाता है। कार्यक्रम से पूर्व गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।