विश्व योग दिवस पर वाराणसी के पहड़िया स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने योग किया। शुभारंभ कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष और उनकी पत्नी डॉक्टर बिंदू ने किया। योग गुरु योगेश्वर नाथ, काल भैरव परिवार आदि ने कपालभाति, भद्रासन, मकरासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी व ओम व्यायाम आदि कराया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध योगाचार्य काल भैरव मंदिर परिवार के योगी प्रकाश नाथ योगेश्वर ने कमांडेंट और उनकी पत्नी डॉक्टर बिन्दू को समाज के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया। इस योग शिविर में एक महिला अपने नवजात शिशु को लेकर आई और योगाभ्यास भी किया।
कार्यक्रम में 95 बटालियन के अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों और आम जनमानस ने भाग लिया।