बेटे ने छोड़ा तो पोती बनी दादी का सहारा
- फोटो : सोशल मीडिया
छोड़ गया बेटा, फिर साथ ले गया पोता
मध्य प्रदेश के एक साहित्यकार अपने वृद्ध मां-पिता को चार महीने पहले मुमुक्षु भवन छोड़ गए थे। पोते को इस बात की जानकारी नहीं थी क्योंकि वह दूसरे शहर में नौकरी करता था। त्योहार पर जब घर लौटा तो दादा-दादी को वहां न देखकर मां-पिता से सवाल किया। पता चला कि मां-पिता उसके दादा-दादी को मोक्ष की कामना से काशी छोड़ आए हैं। पोता अपने दादा-दादी को लेने काशी पहुंच गया। पोते को देख दादा-दादी की आंखें नम हो गईं। पोता वहां से सीधे उन्हें अपने साथ अपने घर ले गया।
बेटी पुलिस और बेटे की भी अच्छी नौकरी तब भी छोड़ गए मां को
प्रॉपर्टी की लड़ाई में बेटा-बेटी अपनी मां को मुमुक्षु भवन छोड़ गए। बेटी पुलिस में है और बेटा भी अच्छी कंपनी में नौकरी कर रहा है। परिवार से दूर रहने का दर्द वृद्ध मां के चेहरे पर साफ झलकता है।
मां की सेवा के लिए मुमुक्षु भवन में साथ रह रहा बेटा
सिक्का का एक दूसरा पहलू भी है। मोक्ष की कामना लिए मां को काशी लेकर आया बेटा उनके साथ ही मुमुक्षु भवन में रह रहा है। घर की हर सुख सुविधा छोड़ मां के साथ बेटे ने भी मुमुक्षु भवन को अपना घर बना लिया है। छह साल पहले सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त बेटा अपनी 92 साल की मां के साथ काशी प्रवास पर है। उनकी मां की अच्छा थी कि वह अपनी अंतिम समय काशी में गुजारें।