फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup Final: वर्ल्ड कप पर काशी में फिर मनेगी दिवाली, कहीं लगाए जाएंगे एलईडी स्क्रीन; देखें कैसी है तैयारी

Sat, 18 Nov 2023 03:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बनकट गांव के यश राज सिंह ने बताया की पटाखे तो आज ही ले आए हैं। कल बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाएंगे। भारत की जात के बाद पूरे गांव में 51 किलो लड्डू बांटे जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट मैच के दौरान चाय नास्ते की भी व्यवस्था की जाएगी। 
 
विज्ञापन
World Cup Final: वर्ल्ड कप को लेकर गांवों में हलचल तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसकी दीवानगी वाराणसी में भी हर तरफ देखने को मिल रही है। किसी ने पटाखों की तैयारी की है तो किसी कहीं बड़े स्क्रीन पर मैच देखने की तैयारी है। गांवों में क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के लिए क्रिकेट प्रेमी चंदा जमा करके पटाखा और बड़ी स्क्रीन किराए पर मंगवा रहे हैं।

विज्ञापन

वाराणसी में बनकट गांव के यश राज सिंह ने बताया की पटाखे तो आज ही ले आए हैं। कल बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाएंगे। भारत की जीत के बाद पूरे गांव में 51 किलो लड्डू बांटे जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट मैच के दौरान चाय नास्ते की भी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम पुरे में पंचायत भवन पर ग्रामीणों के लिए विश्व कप देखने के लिए एलईडी टीवी लगाया जाएगा। ग्राम प्रधान अमरावती मौर्य ने कहा कि क्रिकेट के प्रशंसकों को पंचायत भवन पर रविवार को विश्व कप देखने के लिए बैठने व पानी की व्यवस्था व एलइडी टीवी लगाने के लिए तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें