फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवसः लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, किया रक्तदान, बोले- ऐसे ही बच सकती है किसी की जान

Fri, 14 Jun 2024 01:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: इसी क्रम में वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम, कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल और पांडेयपुर के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में अमर उजाला के शिविर में रक्तदान करते अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार लगे रक्तदान शिविर में लोगों का उत्साह देखते बना। अमर उजाला फाउंडेशन और काशी रक्तदान-नेत्रदान कुटुंब (केआरके) के सहयोग से लगे शिविर में पहले लोगों ने रक्तदान किया, फिर वीआईपी बनकर उन्होंने बाबा के दर्शन किए। यहां 59 लोगों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। उधर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 42 और जिला अस्पताल में 60 महादानियों ने रक्तदान किया।

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीन जगहों पर लगे शिविर में कुल मिलाकर 161 यूनिट रक्तदान हुआ। बाबा दरबार में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में 59 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में केआरके के संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख, सचिव राजेश गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। रक्तदान करने के बाद लोगों ने कहा कि बाबा के धाम में रक्तदान करने के बाद जो सुखद अनुभूति हो रही है, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान से जुड़ी जानकारी दी।

उधर, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भारत विकास परिषद काशी प्रांत सृजन शाखा के अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव और वरुणा शाखा से अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव, सचिव सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में सदस्यों सहित कुल 60 लोगों ने रक्तदान किया। यहां सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने लोगों को शपथ दिलाई। कहा कि रक्तदान का सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके लिए अधिक से अधिक लेागों को आगे आना चाहिए।

विज्ञापन


इनका रहा विशेष सहयोग
काशी विश्वनाथ धाम में लगे शिविर में मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र के साथ ही मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह, ब्लड बैंक में मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव सिंह के साथ ही जितेंद्र पटेल, दीपक सिंह, नागेंद्र, मीना श्रीवास्तव का सहयोग रहा। जिला अस्पताल में डॉ. नाजिया अख्तर, नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव, सीनियर लैब टेक्नीशियन रमेश राय, रवि पांडेय आदि लोगों ने सहयोग किया। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा से डिवीजनल वार्डन संजय कुमार राय ने भी अपने सदस्यों के साथ सहयोग किया।

आईएमए: रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल पर 32 ने किया रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आईएमए परिसर में सचिव डॉ. संजय राय के देखरेख में लगे शिविर में 32 यूनिट रक्तदान हुआ। रेडक्रॉस सदस्यों ने कैंसर और थैलेसीमिया पीड़ित लोगों के सहायतार्थ रक्तदान कर सेवा करते रहने का संकल्प लिया। सत्या गुप्ता, अशोक गौड़, अमन, दिनेश कुमार, आलोक पांडेय सहित अन्य को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान विजय शाह, वेदमूर्ति शास्त्री, कमल किशोर तिवारी, जेपी बालानी के साथ ही रामकुमार गुप्ता, संदीप राउत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


रक्तदान शिविर में जरूरतमंद मरीजों के लिए लोग रक्तदान करने ब्लड बैंक पहुंचें। मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सीपी गुप्ता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ब्लड बैंक में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

बीएचयू में रक्तदान, फिर संस्थाओं का सम्मान
आईएमएस बीएचयू के ब्लड बैंक की ओर से अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में आयोजित कार्यक्रम में 52 यूनिट रक्तदान हुआ। इसके बाद आईएमएस के डीन रिसर्च प्रो. गोपाल नाथ ने समय-समय पर रक्तदान कराने वाली संस्थाओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सर्जरी विभाग के प्रो. संजीव गुप्ता ने रक्तदान का महत्व बताया।

संचालन आशुतोष कुमार सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिनेश सिंह ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक प्रो. आरएन मीना, आईएमएस बीएचयू से प्रो. विनीता गुप्ता, ब्लड बैंक से डॉ.एसके सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. बाबू नंदन सिंह मौजूद रहे।

प्रदीप इसरानी ने 200वीं बार रक्तदान कर बनाया रिकाॅर्ड
शी विश्वनाथ धाम में लगे शिविर में सोनिया सिगरा निवासी प्रदीप इसरानी ने 200वीं बार रक्तदान कर नया रिकाॅर्ड बनाया। उनका कहना है कि जरूरतमंद मरीजों के लिए अब तक 130 बार ब्लड और 70 बार प्लेटलेट्स दिया है। बताया कि 306 यूनिट रक्तदान कर मरीजों की सेवा करते रहने का जो संकल्प लिया है, उसको पूरा करेंगे।वहीं, बाबा के दरबार में रक्तदान करने का उत्साह यह था कि यहां एक परिवार के सभी सदस्यों ने रक्तदान किया। अनुराग लालवानी के साथ ही मीनू लालवानी, संकल्प लालवानी सहित अन्नू ने रक्तदान करने के बाद बाबा के दर्शन किए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने भी किया रक्तदान
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के ब्लड बैंक में लगे शिविर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रक्तदान किया। उनके साथ आए जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष मोरोलिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने भी ओपीडी में बच्चों को देखने के बाद रक्तदान किया। अस्पताल से भी डॉक्टरों, कर्मचारियों समेत नौ लोगों ने रक्तदान किया। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टीम ने भी 20 यूनिट रक्तदान किया।



इसके साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, विकास सिंह, मनीष मरोलिया सहित अन्य पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सेवा करते रहने का संकल्प लिया। अजय राय ने कहा की रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है,इसके लिए अधिक से अधिक लोगो को आगे आना चाहिए।

गाजीपुर में भी लगा शिविर
विश्व रक्तदान दिवस पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।



अमर उजाला की ओर से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देश दीपक पाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनन्द मिश्रा, बीएसए हेमंत राव, सीएमएस डॉ. राजेश सिंह, एसीएमओ डॉ. आरके यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. केके सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बीएसए, एसीएमओ ने भी रक्तदान किया।

विज्ञापन

सोनभद्र में डीएम ने किया शिविर का उद्घाटन

रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने रक्तदाताओं की हौसलाफजाई करते हुए जीवन बचाने की मुहिम का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में स्थापित ब्लड सेपरेशन यूनिट का भी उदघाटन किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह, सीएमएस डॉ बी. सागर, डॉ गणेश सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें