स्टेशन पर तैनात कर्मियों ने ऐसा करने से रोका तो यात्री उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। सभी यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। यात्रियों के हंगामा को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन में पानी भरा गया और इसके बाद ट्रेन करीब एक घंटे रूकने के बाद आगे के लिए रवाना हुई।
इसके पहले भी शुक्रवार की रात और शनिवार की भोर में अलग-अलग ट्रेनों के यात्रियों ने हंगामा किया था। यही नहीं शुक्रवार की सुबह बिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के प्यासे यात्रियों ने प्लेटफार्म-1 पर रखी पानी की बोतलें लूट ली थीं।
डीआरएम पंकज सक्सेना ने इसे मिस मैनेजमेंट की बात कहते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी रेलवे ने सबक नहीं लिया और प्रवासी श्रमिकों ने हंगामा किया। रेलवे स्टेशन पर इस दौरान लगभग एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।