फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: दशाश्वमेध घाट से ललिता घाट तक छह घाटों पर छह करोड़ से होगा काम, पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

Wed, 29 Apr 2026 03:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रधानमंत्री ने 12.45 करोड़ रूपये की लागत से पर्यटन की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। नमो घाट से गोला घाट के बीच पड़ने वाले छह घाट और अस्सी-रविदास घाट पर विकास कार्य कराए जाएंगे।  
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के किनारे पूरब से पश्चिम तक 40 घाटों का 41.21 करोड़ रूपये की लागत से कायाकल्प होगा। पीएम मोदी ने मंगलवार को पर्यटन से जुड़े छह परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं के लिए विभागीय स्तर पर स्वीकृति और टेंडर का काम पूरा हो चुका है। दशाश्वमेध घाट से लेकर ललिता घाट के बीच पड़ने वाला छह घाटों पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा नमो घाट से गोला घाट के बीच पड़ने वाले छह घाट और अस्सी-रविदास घाट पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें श्रद्धालुओं के लिए रैंप, सीढि़ओं का पुन:निर्माण, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच आदि का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार को प्रधानमंत्री ने 12.45 करोड़ रूपये की लागत से पर्यटन की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें लहरतारा में 6.53 करोड़ रूपये की लागत से संत कबीर प्राकट्य स्थली का विकास, सारनाथ में 2.92 करोड़ रूपये की लागत से नगवां स्थित संत रविदास पार्क और सारनाथ में 3 करोड़ रूपये की लागत से सारंगनाथ महादेव मंदिर का पुर्नविकास किया गया है।

लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थली में कबीर स्मारक स्थल का नवीनीकरण, घाट और प्लेटफार्म का निर्माण, प्रवचन हाल का रेनोवेशन, मंदिर के चारों ओर बाउंड्रीवाल, मंदिर परिसर के आसपास ट्वायलेट ब्लाक निर्माण, पार्किंग स्थल का विकास और 10 फसाडलाइट लगाने का काम कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं, सारनाथ सारंगनाथ महादेव मंदिर में रैंप का कार्य, शौचालय, पीने के पानी की सुविधा, मंदिर परिसर का मुख्य गेट, एक हाईमास्ट लाइट, पांच सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, पांच पत्थर के बेंच, सबमर्सिबल पंप और मंदिर की दीवारों पर फ्रेस्को पेटिंग कराया गया है। इसके अलावा रविदास पार्क में पाथवे, संत रविदास की मूर्ति के चारों ओर गुंबद का निर्माण, बाउंड्री वाल आदि का निर्माण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें