वाराणसी के जिला जज उमेश चंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में आठ जून से दीवानी कचहरी खोलने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी न्यायिक कर्मचारियों को कहा है कि आठ जून को कामकाज के नियत समय पर कचहरी में उपस्थित रहें। इसके साथ ही जिला जज ने दो जून के उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें आगामी 30 जून तक के मुकदमों में तारीख नियत कर दी गई थी।