फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बारिश के बाद हुए गड्ढे भरने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बारिश के बाद नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़कों के गड्ढों को भरने की योजना पर काम शुरू हो गया है। उधर, जलभराव के अलावा कीचड़ आदि की समस्याओं को दूर कराने के लिए जोनवार टीम लगाई गई है। जिन स्थानों पर एक दिन पूर्व बारिश के चलते गड्ढे हुए थे, वहां 0मलबा और गिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए कुल 50 मार्गों को चिह्नित किया है। इनमें गोदौलिया से अस्सी होते हुए लंका बीएचयू तक, कैंट से लंका तक और शिवपुर में रेलवे क्राॅसिंग से बाजार तक की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि सावन से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। कैंट से लंका और पांडेयपुर से हुकुलगंज तक सड़क पर पैचिंग का काम होगा। भोजूबीर से सिंधोरा मार्ग पर मीरापुर बसहीं और भोजूबीर सब्जी मंडी में गड्ढों को भरा जाएगा। नरिया, रवींद्रपुरी मार्ग, रवींद्रपुरी से सोनारपुरा मार्ग, सोनारपुरा से मदनपुरा मार्ग, सिगरा से नई सड़क मार्ग के गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें