फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 50 से 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर किसान जिले की विभिन्न योजनाओं के तहत उर्द, मूंग, अरहर, तिल, हाइब्रिड मक्का, हाइब्रिड बाजरा और हाइब्रिड ज्वार का बीज प्राप्त कर सकते हैं। इन बीजों पर 50 से लेकर 100 प्रतिशत तक का अनुदान मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि श्री मोटे अनाज, दलहनी और तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए ज्वार, बाजरा, मडुआ, उर्द, मूंग, अरहर और तिल के मिनीकिट भी मुफ्त में उपलब्ध हैं। ये मिनीकिट सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर वितरित किए जा रहे हैं। इसके लिए किसान पंजीकरण योजना में किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। वहीं, वितरण पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होगा। एक फसल सत्र में प्रति किसान अधिकतम एक मिनीकिट ही मिलेगा। जल्द ही 667 पैकेट कोदो और 800 पैकेट सांवा के बीज मिनीकिट भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें