फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर व्याख्यान 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर: स्थिति एवं संभावनाएं’ विषय पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में शनिवार को व्याख्यान होगा। विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में देश भर से लोग जुटेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे करेंगे। मुख्य वक्ता अरुंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी होंगे। इनके अलावा विहिप के उपाध्याक्ष चंपत राय भी शामिल होेंगे।
विज्ञापन

व्याख्यान से एक दिन पहले शुक्रवार को विहिप की बैठक हिंदू भवन में होगी। जिसमें 25 नवंबर को अयोध्या में जाने वाले कार्यकर्ताओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सूत्रों की मानें तो काशी से साधु संतों के साथ तकरीबन 2500 लोग जाएंगे। बस, ट्रेन व अपने साधन से अयोध्या पहुंचेंगे। उसी दिन दिल्ली में पांच लाख, अयोध्या में एक लाख लोग, नागपुर में 50 हजार और बंगलूरू में 25 हजार लोग सरकार से राम मंदिर निर्माण कराने की मांग करेंगे। काशी से भी कई साधु संत डमरू, ढोलक, झाल मजीरा के साथ नाचते गाते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें