फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: आधी आबादी के पास प्रत्याशी चयन के सीमित विकल्प

Wed, 08 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वोट‌िंग के बाद सेल्फी लेती युवत‌ियां
विज्ञापन
सुखद संयोग है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानी आठ मार्च को लोकतंत्र का महापर्व मनाया जाएगा। मतदान के लिए आधी आबादी पूरी तरह से तैयार है क्योंकि महिला दिवस को मनाने का इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं सकता।
विज्ञापन


सही मायनों में महिला दिवस के मायने तभी पूरे होंगे, जब आधी आबादी घरों से निकल कर वोटों की बारिश करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर दे।

काशी की राजनीति में पहचान बनाने वाली महिलाओं के नाम गिनना शुरू करें तो हाथ की अंगुलियां बच जाती हैं लेकिन मतदाताओं में करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी आधी आबादी की है। इसे देखते हुए राजनीति में दखल बहुत कम है।
बात यहीं खत्म नहीं होती, महिलाएं वोट देने में भी पीछे ही रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल भारत संस्थान की ओर से सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर महिलाओं को खास तौर पर मतदान करने की अपील की। कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कर महिलाएं अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें और महिला दिवस को सार्थक बनाएं।
विज्ञापन


वाराणसी में महिलाओं का मतदान प्रतिशत
2012 - 56.88 प्रतिशत
2007 - 33.93 प्रतिशत
2002 - 43.23 प्रतिशत
---
मैदान में महिला प्रत्याशी
शहर दक्षिणी : प्रिया अग्रवाल, ऋतिका रानी और रूबी फातमा।
शहर उत्तरी : किरण।
अजगरा : आरती और विद्या देवी।
रोहनिया : कृष्णा पटेल, पार्वती देवी और संगीता विश्वकर्मा
 
विज्ञापन

विधानसभा से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक हनक

मतदान - फोटो : amar ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 2009 में अपना दल की जनरल सेक्रेटरी चुनी गई थीं। 2012 के चुनाव में रोहनिया से उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता। 2014 में मिर्जापुर सेे लोकसभा चुनाव भी जीता।

ऐसे ही करीब पच्चीस साल पहले घर की चहारदीवारी से निकल कर कैंट विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने भी राजनीति में कदम रखा था। कैंट से वह चार बार विधायक रहीं। इनके अलावा राबिया कलाम भी एक बार विधायक चुनी गईं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें