फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदी, मां-बेटी की मौत

Fri, 02 Feb 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
बदलापुर रेलवे स्टेशन के निकट हुई घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के बदलापुर स्टेशन के निकट गुरुवार की रात एक महिला अपनी तीन बेटियों के संग ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में मां और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बेटियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


जिले के शाहपुर गांव निवासी मुन्ना शर्मा की पत्नी गीता देवी (45) पति से झगड़ा होने पर बुधवार की शाम से ही घर से तीन बच्चों के साथ निकल गई थी। गुरुवार की शाम वह अपनी बेटी खुशी (14) , कुसुम (5) और खुशबू (3) के साथ बदलापुर आ गई।

वह बदलापुर स्टेशन के निकट रेलवे लाइन के किनारे शाम करीब सात बजे सुल्तानपुर से वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने बेटियों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे गीता की मौत हो गई, जबकि घायल खुशी की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

suicide at railway track

 ट्रेन गुजरने के बाद पटरी के किनारे रो रही पांच साल की बच्ची मिली। घटना में बाल बाल बची कुसुम ने पुलिस को बताया कि कल मम्मी और पापा में झगड़ा हुआ था। तभी से मां उन्हें साथ लेकर घर से निकल गई थी। बताया जाता है कि महिला का पति सवारी गाड़ी चलाता है।

वह नशे में पत्नी की पिटाई करता था। इसे लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। सीओ बदलापुर दिग्विजय सिंह का कहना है कि महिला की मौत मौके पर हो गई थी जबकि उसकी बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना का कारण पारिवारिक कलह है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें