फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह: दिल्ली से काशी लौटने पर महिला सफाईकर्मियों का होगा अभिनंदन, खास बुलावे पर गई हैं राजधानी

Fri, 26 Jan 2024 10:02 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी की दो महिला सफाईकर्मी खास बुलावे पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। वे समारोह में शामिल होने के साथ ही अपने सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी को तोहफा भी देंगी। इसके बाद काशी के लिए रवाना होंगी। यहां आगमन पर उनका सम्मान होगा। 
विज्ञापन
काशी की महिला सफाईकर्मी रोशनी और कमलावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित दो महिला सफाईकर्मियों का काशी लौटने पर साथी अभिनंदन करेंगे। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने इसकी तैयारी कर ली है। इनमें कंदवा की कमलावती और सुसुवाही की रोशनी कुमारी शामिल हैं। दिल्ली में हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह में ये लोग शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


सरकार के बुलावे पर ये लोग ट्रेन से दिल्ली पहुंच गई हैं। गुरुवार को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के रिहर्सल के शामिल हुईं। नोडल अधिकारी के रूप में उत्तर नगर विकास विभाग से अपर निदेशक डॉ. असलम अंसारी भी गए हैं। इनकी देखरेख में प्रदेश के 15 नगर निगमों से 100 सफाईकर्मी गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित सदस्य के रूप में रहेंगे। 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सफाईकर्मी को गणतंत्र दिवस समारोह में बुलाया गया है। 28 जनवरी को इनकी वापसी होगी। यहां आने पर सफाईकर्मियों की ओर से इनका अभिनंदन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें