पति पर प्यार न करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने घर छोड़ दिया। उसने दो साल के बच्चे से भी मुंह मोड़ लिया। वह अभी कहां है और किस हाल में है, यह कोई नहीं जानता। महिला के पति ने पुलिस से गुहार लगाई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शादी
- फोटो : अमर उजाला
मामला यूपी के भदोही जिले का है। नगर के एक मोहल्ले के निवासी युवक की शादी चार वर्ष पहले जौनपुर में हुई थी। दोनों का एक पुत्र भी है जो दो वर्ष का है। सोमवार की रात किसी समय विवाहिता बच्चे को छोड़कर चली गई। सुबह उसके पति ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
3 of 5
breakup
थकहार कर मंगलवार की शाम पति ने गोपीगंज कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति ने पुलिस को विवाहिता का लिखा हुआ पत्र दिया, जो वह जाते समय छोड़ गई थी।
4 of 5
Breakup
पत्र में उसने लिखा है कि मेरा पति मुझसे प्यार नहीं करता। इसके चलते मैं घर छोड़कर जा रही हूं। जबकि इस संबंध में विवाहिता के पति ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है।