रोटरी क्लब द्वारा बनारस क्लब सें निकाली गई महिला वाहन रैली में भाग लेतीं महिलाएं। अमर उजासA
रोटरी क्लब वाराणसी रॉयल्स, वाराणसी राउंड टेबल 196 और वाराणसी लेडीज सर्कल 129 की ओर से और द बनारस क्लब के सहयोग से विमेंन कार रैली रविवार को बनारस क्लब से निकाली गई। वर्ल्ड पीस की थीम पर निकली इस कार रैली में 64 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पूरे शहर में भ्रमण के बाद वापस बनारस क्लब पहुंची। यहां मुख्य अतिथि एस राजलिंगम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। गीतिका जैन प्रथम रहीं। जबकि एकता पारीख द्वितीय और सुरभि जैन तृतीय विजेता बनीं। यंगेस्ट ड्राइवर वैष्णवी और ओल्डेस्ट ड्राइवर विभा सिंह रहीं।
10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया। डीजीएम रोटेरियन दिनेश गर्ग, अमृता बर्मन ने विजेताओं को बधाई दी। स्वागत डॉ. एनपी सिंह तथा संचालन चालन धवल प्रकाश ने किया। इस मौके पर बनारस क्लब के डायरेक्टर अभिनव पांडेय, रॉयल्स क्लब के अध्यक्ष वरुण मुंद्रा, शशांक अग्रवाल, कौशिक शेलट, आशुतोष कुमार, श्रीवत्स शाह, डॉ. अंचित ठुकराल, आस्था अग्रवाल नवीन कपूर, गौरव दास आदि रहे।