उत्तर प्रदेश के बलिया से एक विवाहिता की हत्या कर के शव को गायब करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को फोन कर के बेटी के गायब होने की खबर दी। शिकायत पर पुलिस शुक्रवार को पूरा दिन शव की तलाश करती रही। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार
2 of 4
Marriage
- फोटो : Social Media
जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव का रहने वाली तेतरी उर्फ हेवान्ती पुत्री स्व. हकड़ू यादव की शादी 1 जून 2017 को रामपुर (वाजिदपुर) निवासी भीम यादव पुत्र मुनमुन यादव से हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता की मां तारामुनी देवी ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को मन मांगा दहेज न मिलने पर उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
3 of 4
demo
मां ने आरोप लगाया है कि कई बार बेटी को घर भी से बाहर निकाला था। पुलिस को दी गई तहरीर में भीम यादव, मुनमुन, भाई दीवान और सास राजकुमारी के साथ दरोगा यादव, अवधेश यादव, बुटन यादव पर आग से जलाकर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है।
उधर, पुलिस शव की तालाश में भटक रही है। थानाध्याक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव की खोज हो रही है तहरीर भी मिली है और कार्रवाई भी की जाएगी। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर फरार है। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी बैरिया उमेश कुमार ने भी निरीक्षण किया। साथ ही पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।