Varanasi News: महिला वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में बॉटनी विभाग ने सांख्यिकी विभाग को 5-1 से हरा दिया। दूसरे मैच में अर्थ साइंस विभाग ने गणित विभाग को 1-0 से हराया।
विज्ञान संस्थान की ओर से वार्षिक खेलों के तहत महिला और पुरुष वर्ग की स्पर्धाएं ब्रोचा मैदान पर खेली जा रही हैं। महिला वर्ग का फाइनल केमेस्ट्री और अर्थ साइंस विभाग के बीच होगा, जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल गणित और बॉटनी विभाग के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन सचिव प्रो. निर्मला होरो ने बताया कि महिला वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में बॉटनी विभाग ने सांख्यिकी विभाग को 5-1 से हरा दिया। दूसरे मैच में अर्थ साइंस विभाग ने गणित विभाग को 1-0 से हराया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में केमेस्ट्री विभाग की टीम ने फिजिक्स विभाग की टीम को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अर्थ साइंस विभाग की टीम ने बॉटनी विभाग को 2-1 से हरा दिया। महिला वर्ग का फाइनल अर्थ साइंस और केमेस्ट्री विभाग के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
सबसे लंबा डेढ़ घंटे तक चला पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल
पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल करीब डेढ़ घंटे तक खेला गया। हैंडबॉल के सेमीफाइनल में बॉटनी विभाग और सांख्यिकी विभाग के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इसमें बॉटनी विभाग ने सांख्यिकी विभाग को 7-6 के स्कोर से हरा दिया। दूसरे मैच में गणित विभाग ने अर्थ साइंस विभाग को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मुकाबला गणित और बॉटनी विभाग के बीच खेला जाएगा।