फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: ‘नारी शक्ति’ ने संभाली एयरपोर्ट की कमान, पीएम मोदी के स्वागत के साथ ही किए ये काम

Fri, 08 Mar 2019 08:06 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
महिलाओं ने संभाली एयरपोर्ट की कमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे देश भर में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। कहीं, महिलाओं को सम्मानित किया गया तो कहीं उनके उत्कृष्ट कामों का बखान किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के वारणसी में इन सारी बातों से अलग महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कमान संभालने के लिए जिम्मेदारी दे दी गई। एयरपोर्ट की महिला कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के दौरान लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रत्येक मोर्चे पर महिला शक्ति डंटी रही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एयरपोर्ट परिसर में महिला सशक्तीकरण का अप्रतिम उदाहरण देखने को मिला।

पीएम के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सूबे के राज्यपाल राम नाईक के आगमन के दौरान सीआईएसएफ, एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल), टावर, रडार, कम्यूनिकेशन, ग्राउंड हैंडलिंग सहित एयरपोर्ट का संचालन सुबह लगभग सात बजे से दोपहर 12 बजे तक महिलाओं ने किया। पीएम ने हस्तकला संकुल में संबोधन के दौरान इसकी प्रशंसा भी की।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर विभिन्न विभागों में महिलाएं कार्यरत हैं जो अलग-अलग समय पर ड्यूटी करती हैं। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ही दिन पीएम के आगमन के मद्देनजर एयरपोर्ट पर सुरक्षा, संचालन सहित अन्य विभागों की कमान महिलाओं के हाथ में दे दी गई।

इसमें एटीसी में कार्यरत गरिमा रावत ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल किया, जबकि दिव्या चतुर्वेदी ने रडार, तान्या श्रीवास्तव ने टावर हेड, राजेश्वर ने सीआईएसएफ और आप्ता सिंह ने पीडी ऑफिस का संचालन किया। इसके अलावा बीना सिंह, अंकिता शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें