फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी लेकर चोरों से भिड़ीं महिलाएं: पहले घर में घुसकर नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ, दोबारा आए तो पड़ी मार

Wed, 17 Jul 2024 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में दो महिलाएं चोरों से भिड़ गईं। रात में चार- पांच की संख्या में चोर घर में घुसकर गहने और कैश लेकर चले गए। चोरों का मन नहीं भरा तो दोबारा पहुंचे और बॉक्स तोड़ने लगे। जिससे घर में सो रही महिलाओं की नींद खुली तो लाठी लेकर भिड़ गईं।  
विज्ञापन
गहने और कैश उठा ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में मंगलवार की रात में एक बुनकर के घर में चार- पांच की संख्या में चोर घुस गए। एक बार कुछ सामान लेकर चोर निकल गए। दोबारा जब आए तो घर में सोई दो महिलाओं की नींद खुल गई। चोरों को देखकर दोनों महिलाओं ने लाठी उठाकर मारना शुरू कर दिया। चोर भी लाठी चलाने लगे, लेकिन महिलाओं के ताबड़तोड़ लाठी के प्रहार के सामने चोर टीक नहीं पाए और अपनी जान बचाकर भागे।

विज्ञापन

 
यह है मामला
बखरिया गांव के कन्हैया पटेल सूरत में पावरलूम चलाते हैं। गांव में उनके घर में उनकी पत्नी जगमनी देवी और भाभी पार्वती रहती हैं। मंगलवार की रात में चार- पांच की संख्या में चोर घर में घुस गए। एक कमरे में रखी अटैची तोड़कर उसमें रखे गहने और नकदी उठा ले गए। जेवर में करधनी, 6 पायल, छागल, मंगलसूत्र, चैन, अंगुठी और चार हजार नकदी शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेखौफ चोर एक बार घर खंगालकर सामान उठा ले गए। इससे उनका मन नहीं भरा तो थोड़ी देर बाद फिर आकर एक बड़ा बॉक्स तोड़ने लगे तो आवाज सुनकर दोनों महिलाओं की नींद खुल गई। दोनों हांथ में लाठी लेकर चोरों से भीडं गईं। 

इस दौरान चोर भी वहां रखा लाठी और बांस लेकर मारने लगे, लेकिन महिलाओं के साहस के सामने वह टीक नहीं पाए। ताबड़तोड़ हमले के बाद जान बचाकर वहां से भाग निकले। पीड़ित के अनुसार लगभग एक लाख के गहने चोर उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें