वाराणसी। बंगाली टोला इंटर कॉलेज पांडेय हवेली में बुधवार को बांग्ला मेला शुरू हुआ। मेले विभिन्न तरह के उत्पादों के 54 स्टालों लगे थे। महिलाओं, पुरुष और बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। झूले से लेकर चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया। महिलाओं ने घरेलू सजावटी सामानों की खरीदारी की। मेले में लगे हेल्थ कैंप में लोगों ने सेहत की जांच करवाई। उन्हें दवा दी गई।
बंगीय समाज की ओर से सुबह तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष अशोक कांति चक्रवर्ती और सचिव देवाशीष दास ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया। यहां लखनऊ के चिकन के कपड़े, एलआईसी के मल्टी सर्विसेज, डेज मेडिकल, सेनको आर्टिफिशियल गोल्डन ज्वेलरी, साड़ियों आदि के स्टॉल पर खरीदारी के लिए लोग रात तक जमे रहे। इस दौरान महिलाओं की शंख ध्वनि प्रतियोगिता हुई। प्रथम शम्पा बैद्दा, द्वितीय तूलिका भट्टाचार्य और तृतीय शिखा दत्ता रही। हेल्थ कैंप में खून, ईसीजी आदि की निशुल्क जांच हुई। इस मौके पर आशीष कुमार दास, शौगत प्रसाद भट्टाचार्य, अभिषेक चौधरी, विश्वनाथ भट्टाचार्य, अजय राय, प्रणव भौतिक, अर्चिता धर आदि रहीं।