गोपाल मंदिर में प्रेरणा पत्रिका का विमोचन करते षष्ठम पीठाधीश्वर श्री श्याम मनोहर महराज जी । अमर
प्रेरणा रासपंचाध्यायी पुस्तक के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण बुधवार को चौखंभा स्थित षष्ठपीठ श्रीगोपाल मंदिर में पीठाधीश्वर गोस्वामी श्याममनोहर महाराज, साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह व वरिष्ठ पत्रकार डा. राममोहन पाठक ने किया। गोस्वामी श्याममनोहर महाराज ने कहा कि गुसाईं बल्लभाचार्य ने काशी में पुष्टिमार्ग को प्रकट किया। उन्होंने यहां के तीन स्थलों पर भागवत का पारायण किया। कहा कि प्रेरणा रासपंचाध्यायी की रचना गोलोकवासी बल्लभदास अग्रवाल ने हिंदी में लिखकर इसका और सरलीकरण कर दिया। भारत भारती परिषद की ओर से आयोजित लोकार्पण समारोह की शुरुआत मंदिर में मंगला दर्शन से हुई। डॉ. राममोहन पाठक ने कहा कि गोलोकवासी बल्लभद्रदास रचित प्रेरणा रासपंचाध्यायी के इस द्वितीय संस्करण के संपादन राजीवन द्रविड ने पूर्ण समर्पण भाव से किया है। इस पुस्तक का परिचय राजीवन द्रविड ने दिया। स्वागत अशोक वल्लभदास ने किया। इस मौके पर पं. विश्वंभरनाथ शास्त्री, संतोष अग्रवाल, आरसी जैन, डॉ. उपेंद्र विनायक सहस्त्रबुद्धे, नीरज अग्रवाल, अनूप नागर, गौरव अग्रवाल, राकेश तिवारी, डॉ. जयशंकर जय, दीपेशचंद्र चौधरी, रविशंकर सिंह, सचिन मेहरोत्रा, बृजेश कुमार, पूजा रस्तोगी आदि रहे।