फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी कचहरी में हाई वोल्टेज विवाद देख सभी रह गए हक्काबक्का

Wed, 18 Mar 2020 12:47 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अधिवक्ता और उनके पति के बीच मंगलवार को दीवानी कचहरी परिसर से लेकर कचहरी पुलिस चौकी तक मारपीट और गालीगलौज हुई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दंपती के बीच हुई मारपीट देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

 

सामने घाट क्षेत्र की गायत्री नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता नीतू सिंह ने बताया कि वह अपने भाई के साथ अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत जा रही थी। इसी दौरान पति आलोक कुमार सिंह और जेठ अजीत कुमार सिंह ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। इसके साथ ही चेन छीन कर गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की। उनकी चीख पुकार सुन कर अधिवक्ता दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
 

वहीं, शिव नगर कॉलोनी निवासी आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, वह और उनकी पत्नी नीतू अलग रहते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी अपने भाई और अन्य लोगों के साथ बेटी से मुलाकात के बहाने घर आकर मारपीट की थी। मंगलवार की दोपहर वह सीजेएम कोर्ट में जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान नीतू, उनके भाई विवेक विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, चेन और मोबाइल भी छीन लिया। कचहरी पुलिस चौकी के अंदर उनके भाई बीचबचाव करने पहुंचे तो उन्हें और उनके चालक को भी मारापीटा गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें