फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अस्सी घाट पर नाव से गंगा आरती देख रही महिला नदी में गिरी, परिजनों को घाट पर छोड़कर भागा नाविक

Sun, 21 Jul 2024 10:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के अस्सी घाट पर नाव पर बैठकर गंगा आरती देख रही एक महिला गंगा में गिर गई। महिला के गिरने के बाद नाविक परिजनों को तुलसी घाट पर छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि महिला आगरा की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के साथ काशी घूमने आई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्सी घाट के सामने रविवार की शाम नाव पर बैठकर गंगा आरती देख रही दयाल बाग कमलानगर आगरा निवासी अर्चना गुप्ता (56) गंगा में गिर गई। महिला के गंगा में नाव से गिरने के बाद नाविक परिजनों को तुलसी घाट पर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला जल पुलिस और एनडीआरएफ के टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश में जुट गए। 

विज्ञापन


दयाल बाग कमलानगर आगरा के रहने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी पत्नी और परिवार के सात लोगों के साथ शनिवार को काशी घूमने के लिए पहुंचे थे। रविवार की शाम कृष्ण कुमार पत्नी और परिजनों के साथ नमो घाट से नाव बुक कर के काशी के घाट घूमने के साथ गंगा आरती देखने के लिए अस्सी घाट पहुंचे थे। अस्सी घाट पहुंचने पर गंगा में ही नाव लगाकर आरती देख रही थी, इसी दौरान बगल से बड़ी नाव गुजरी और उनका संतुलन बिगड़ गया। जिसकी वजह से गंगा में गिर गई। महिला के गंगा में गिरने के बाद नाविक परिजनों को तुलसी घाट छोड़कर भाग गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद कृष्ण कुमार बार बार सबसे मदद की गुहार लगाई।

पर्यटकों की सुविधा के लिए अस्सी घाट पर बीते मार्च माह में पर्यटक और जल पुलिस चौकी का उद्घाटन तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने किया था। उद्घाटन के कई महीने बीतने के बाद भी अब तक चौकी पर किसी प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें