फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटे के सामने फंदे पर लटकी मां, चीखता रहा मासूम; घरेलू विवाद बना मौत का कारण

Thu, 20 Jun 2024 09:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: महिला के मौत की की सूचना पाकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इधर एक हफ्ते से कई बार तू-तू, मैं-मैं हुई थी। इसी को लेकर विवाहिता परेशान रहती थी।
विज्ञापन
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ के रघुनाथपुर गांव में घरेलू कलह से परेशान महिला ने गुरुवार को छह साल के बेटे के सामने फंदे पर लटक जान दे दी। इस बीच बेटा चीखता ही रह गया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह निवासी शैलेश सोनकर ने रघुनाथपुर गांव में मकान बनवा रखा है। वह अहमदाबाद में निजी कंपनी में काम करता था। 

विज्ञापन


सात दिन पहले ही घर लौटा और यही काम शुरू किया। पत्नी रेखा सोनकर (28) भी साप्ताहिक मेले में दुकान लगाती थी। हफ्ते भर से पति और पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। सुबह भी दोनों लड़े थे। शैलेश जब काम पर चला गया तो रेखा ने छोटे बेटे आर्यन (6) के सामने कमरे में पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। 

मां को फंदे पर लटकता देख बेटा चीखने-चिल्लाने लगा। घर पहुंचे शैलेश ने फंदे से उतारकर रेखा को आशापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सारनाथ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दंपती में आए दिन विवाद होता था। घरेलू विवाद में ही महिला ने फंदे पर लटक जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें