कुछ दिन पहले प्रयागराज निवासी महिला का सूटकेस ऑटो में छूट गया था। जिसे वाराणसी पुलिस ने सही-सलामत बुधवार को महिला को सौंप दिया। महिला ने सूटकेस मिलते ही पुलिस को कहा 'थैंक्यू'
प्रयागराज निवासी एक महिला का सूटकेस कुछ दिन पहले ऑटो में छूट गया था। जिसे बुधवार को लालपुर पुलिस (वाराणसी) ने वापस लौटा दिया। सूटकेस पाकर महिला खुश हुई और पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
कीटगंज प्रयागराज निवासी महिला श्रद्धा केशरी का सूटकेस व किमती सामान रविवार को पहडिया चौराहे पर ऑटो में छूट गया था जिसे हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र कुमार मौर्य (क्राइम टीम) थाना-लालपुर पाण्डेयपुर व कॉन्स्टेबल चन्द्रेश कुमार (क्राइम टीम) थाना-लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी कॉन्स्टेबल अनिल गुप्ता कमाण्ड कन्ट्रोल वाराणसी के अथक प्रयास से महिला को वापस किया गया।