फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बदला गंगा आरती का स्थान: गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से घाटों का संपर्क टूटा, नौका संचालन पर लगी रोक

Wed, 17 Aug 2022 12:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। छह सेंटीमीटर प्रति घंटे जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा है। अब गंगा आरती छत पर की जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी, गंगा आरती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ाव शुरू हो गया है। इससे निचले इलाके में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। छह सेंटीमीटर प्रति घंटे जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा शीतला माता के द्वार पहुंच गईं हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा है। घाटों का आपसी संपर्क भी टूट गया है। 
विज्ञापन


गंगोत्री सेवा समिति दिनेश शंकर दूबे ने बताया पिछले 24 घंटे में 9 सीढ़ी गंगा में डूब चूकी है। गंगा के तेज बढ़ाव को देखते हुए गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा है। अब गंगा आरती छत पर की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक छह सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रही है।

पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब 1.33 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर बढ़कर 64.6 मीटर आ गया। गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 6 मीटर और खतरे के निशान से 7 मीटर नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन


नाविकों के मुताबिक गंगा मंगलवार सुबह चार से शाम सात बजे के बीच सीढ़ी गंगा में डूब चुकी है। जल पुलिस ने मंगलवार शाम पांच बजे से गंगा में नाव संचालन पर रोक लगा दी। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव के मुताबिक गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए रोक लगाई गई है। बताया जल पुलिस द्वारा गंगा में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। प्रतिबंध के दौरान नौका संचालन करते हुए पाए जाने पर सख्त कर्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें