फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दहेज प्रताड़ना से आहत महिला ने मायके में लगाई फांसी, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज, मिला सुसाइड नोट

Sun, 16 Jan 2022 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के उगापुर गांव स्थित मायके में विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें पति पर प्रताड़ित करने का आरोप था।
विज्ञापन
मृतका, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराण के उगापुर (पंडापुर) गांव में विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। रविवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें पति पर प्रताड़ित करने का आरोप था। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


उगापुर पंडापुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की पुत्री सुमन यादव (24) की शादी तीन वर्ष पूर्व गाजीपुर खानपुर थाना अंतर्गत गोपालापुर निवासी केदार यादव के पुत्र संदीप से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए सुमन को प्रताड़ित किया जाने लगा। न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा था।

 दो लाख रुपये और एक बुलेट की मांग
ओमप्रकाश यादव का आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित कर बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया गया। फिर दो लाख रुपये व एक बुलेट की मांग होने लगी। 15 जनवरी को उसके पति संदीप यादव के मामा श्यामराज यादव निवासी पड़रा गरथौली चौबेपुर एक स्टांप लेकर आए और जबरदस्ती हस्ताक्षर कराना चाहते थे। श्यामराज ने धमकी दी थी कि तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे।

विज्ञापन

रात में परेशान विवाहिता सुमन यादव ने एक सुसाइट नोट लिखने के बाद कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह सात बजे परिजन उठे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण नीरज पांडेय, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

पिता ओमप्रकाश यादव ने पति संदीप यादव, ससुर केदार यादव, देवर कुलदीप उर्फ सतीश व मामा श्यामराज यादव के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पति व पत्नी में अनबन चल रही थी। मृतका सुमन सुसाइट नोट में इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या की बात लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें