वाराणसी जिले में भाजपा नेता की सराफा की दुकान में गहने देखने के लिए आई महिला ने चूना लगा दिया। वह गहने देखने के दौरान चांदी की एक बाली लेकर फरार हो गई। शक होने पर दुकान पर मौजूद नेता के बेटे ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो सच्चाई सामने आई।
वाराणसी के सारनाथ थाना के रसूलगढ़ में पूर्व पार्षद दारानगर और भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी किशोरी सेठ की सराफा की दुकान है। सोमवार की शाम जब उनका पुत्र अमन सेठ दुकान में बैठकर दुकानदारी कर रहा था तब एक महिला दुकान में आई।
विज्ञापन
महिला सोने-चांदी के आभूषण देखते समय चांदी की बाली लेकर निकल गई। दुकान पर बैठे अमन को महिला पर शक हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज को देखा। फुटेज में महिला बाली ले जाते हुए दिखी। घटना की लिखित शिकायत मंगलवार को भाजपा नेता किशोर सेठ द्वारा सारनाथ थाने पर की गई। भाजपा नेता ने बताया कि चांदी के आभूषण की कीमत 15 हजार रुपये थी।