थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की अमित तिवारी उर्फ रोहित तिवारी नशे का आदी है। नवम्बर में आनंद नगर स्थित आवास पर रुपये चोरी करते हुए मृतका अनीता पांडेय ने इसको पकड़ लिया था। मारा पीटा भी था। जिससे अमित उर्फ रोहित अपनी मृतका मामी अनीता पांडेय को सबक सिखाने के उद्देश्य से 14 नवम्बर को कन्दवा से जमशेदपुर जाने के लिए निकला लेकिन वहां न जाकर मामी को सबक सिखाने हेतु मुग़लसराय से चितईपुर पहुँचा। वहां से चेहरे पर कपड़ा बांधकर आनन्द नगर पहुँचा। एक निर्माणाधीन प्लाट से बांस का डंडा लेकर अपनी मामी अनीता पांडेय के घर मे घुस कर डंडे से सिर पर लगातार वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मकान के पिछले रास्ते से निकल कर चितईपुर पहुँच कर वहां से मुगलसराय गया। फिर जमशेदपुर चला गया था। पुलिस आरोपी अमित उर्फ रोहित तिवारी के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।