फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर किले में होगी फिल्म भोला की शूटिंग: अभिषेक बच्चन के साथ मुख्य किरदार में होंगे अजय देवगन

Thu, 24 Nov 2022 06:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फ़िल्म अभिनेता अजय देवगन ने किला परिसर स्थित गंगा महल,खिड़कियां घाट,महारानी स्नानालय के साथ व्यास मंदिर का भ्रमण कर लोकल लाइन प्रोड्यूसर संदीप भारद्वाज को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ धाम में अभिनेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने गुरुवार को बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। अभिनेता अजय देवगन जब भोले बाबा के चौखट पर अपनी मनोकामना लेकर पहुंचे तो जानकारी होने के बाद उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अजय ने अपने प्रशंसकों को निराश भी नहीं किया और हर-हर महादेव का जयघोष करके उनके अभिवादन का जवाब भी दिया। अजय देवगन ने कहा कि बनारस आकर जैसा सभी को लगता है वैसा मुझे भी लग रहा है, हर-हर महादेव।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

भोला में अजय देवगन बनेंगे यूपी के बदमाश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रामनगर किला परिसर में होगी शूटिंग 
रामनगर किला परिसर व वाराणसी के आधा दर्जन स्थलों पर दिसम्बर माह में अजय देवगन के निर्देशन में फ़िल्म भोला की शूटिंग होंगी। शूटिंग शुरू होने से पूर्व फ़िल्म अभिनेता अजय देवगन ने किला परिसर स्थित गंगा महल, खिड़कियां घाट,महारानी स्नानालय के साथ व्यास मंदिर का भ्रमण कर लोकल लाइन प्रोड्यूसर संदीप भारद्वाज को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। चेतसिंह घाट देखने के बाद गंगा के रास्ते रामनगर किले के पश्चिमी किनारे से अंदर प्रवेश किये अभिनेता अजय देवगन लगभग 20 मिनट तक किला में घूमने के बाद गंगा मार्ग से ही वापस काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए चले गए । दिसम्बर महीने में 6 से 9 दिसंबर के बीच प्रस्तावित फ़िल्म भोला की शूटिंग की जाएगी इस फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक दोनों ही अजय देवगन है साथ ही अजय देवगन फ़िल्म में अभिषेक बच्चन के साथ मुख्य किरदार की भूमिका में नजर आएंगे । फ़िल्म में अभिनेत्री की भूमिका में अमला पाल होंगी। इस फ़िल्म की शूटिंग रामनगर किला,चेतसिंह घाट,अस्सी घाट,दशाश्वमेघ घाट,शुलटंकेश्वर मंदिर व चुनार के किले में होनी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें