फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला की हत्या: मनबढ़ ने चार लोगों पर किया था हमला, आधे घंटे तक तांडव; शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

Thu, 17 Sep 2026 07:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

जिले के खैरा गांव में बुधवार रात युवक ने एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में यशोधरा देवी (72) की मौके पर मौत हो गई, जबकि राज नारायण, तेरसू और रमाकांत घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में बुधवार की मध्यरात्रि एक युवक ने एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस हमले में 72 वर्षीय यशोधरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति राज नारायण पाल, देवर तेरसू पाल और पुत्र रमाकांत पाल घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन शव लेकर जिगना थाने पहुंचे।

विज्ञापन


खैरा गांव निवासी रमाकांत पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात गांव का अंकित दुबे उनके घर में घुस आया था। आरोप है कि उसने उनके 75 वर्षीय पिता राज नारायण पाल के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे 70 वर्षीय चाचा तेरसू पाल को भी आरोपी ने पीट दिया। दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

हमले का घटनाक्रम
रमाकांत के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह कोचिंग पढ़ाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में अंकित ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। रमाकांत भी किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। आरोप है कि इसी दौरान शौच के लिए जा रहीं उनकी मां यशोधरा देवी को आरोपी ने लाठी-डंडे से पीट दिया। गंभीर चोट लगने के कारण यशोधरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई और घायलों का उपचार
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायलों और यशोधरा देवी के शव को लेकर जिगना थाने पहुंचे। पुलिस ने राज नारायण, तेरसू और रमाकांत को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

जांच और आगे की प्रक्रिया
रमाकांत पाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी अंकित दुबे की भूमिका की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें